*सोजत प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : वर्षों पुराना विवादित अतिक्रमण हटाया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस*
सोजत प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : वर्षों पुराना विवादित अतिक्रमण हटाया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस*
सोजत प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : वर्षों पुराना विवादित अतिक्रमण हटाया, ग्रामीणों ने ली राहत की सांससोजत/बगड़ी। तहसील प्रशासन सोजत ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बगड़ी नगर के पटवार मंडल बगड़ी चक-2 स्थित खसरा संख्या 5033 की सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की भूमि से वर्षों पुराने विवादित अतिक्रमण को हटाया। यह भूमि सहवाज-सारंगवास मुख्य सड़क पर स्थित होने से आमजन की आवाजाही प्रभावित हो रही थी।
जानकारी के अनुसार उक्त भूमि पर मोहनलाल नायक द्वारा लंबे समय से अतिक्रमण किया गया था। वर्ष 2022 में तत्कालीन तहसीलदार द्वारा भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन बाद में दोबारा कब्जा कर लिया गया। इसको लेकर ग्रामीण लगातार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत कर रहे थे।
ग्रामीणों की मांग पर तहसीलदार डॉ. दिलीप सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई में भू-अभिलेख निरीक्षक राजू सिंह राठौड़, बगड़ी आरआई हुकम सिंह चम्पावत, पटवारी चम्पादान, किशनलाल, संजय मेवाड़ा, हुकमसिंह, सुनील सिंदल, पूनम चौधरी सहित बगड़ी पुलिस जाब्ता मौजूद रहा।
मौके से हटाया गया सामान नगर पंचायत बगड़ी को सुपुर्द किया गया। वर्षों से चली आ रही समस्या के समाधान के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की।
तहसील प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0