सोजत सब्ज़ी मंडी दलाल एसोसिएशन का द्विवर्षीय चुनाव: अध्यक्ष पद पर रमेश तंवर की जीत
शांतिपूर्ण मतदान के साथ संपन्न हुए एसोसिएशन चुनाव, नए पदाधिकारियों का हुआ स्वागत
सोजत। सब्ज़ी मंडी दलाल एसोसिएशन सोजत के द्विवर्षीय चुनाव सत्र 2026-27 का आयोजन मुख्य निर्वाचन अधिकारी मानवेंद्र भाटी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारियों पवन कुमार सेन तथा शीला शर्मा के निर्देशन में शांतिपूर्ण एवं विधिवत संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव परिणामों के अनुसार रमेश तंवर 14 वोटों के अंतर से विजयी होकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सोनू माखिजा ने 8 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर मुन्नालाल 12 वोटों के अंतर से विजयी रहे। वहीं अशोक कुमार महामंत्री एवं मुकेश मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव समिति के सदस्य सौरभ तंवर, बाबूलाल एवं रतनलाल सहित सभी सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। साथ ही चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों के योगदान की भी सराहना की गई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0