सोजत में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, तेज अंधड़ और बारिश से गर्मी से मिली राहत

सोजत में देर रात चला तेज अंधड़, बारिश से तापमान में गिरावट, लोगों ने ली राहत की सांस

May 30, 2026 - 08:00
May 30, 2026 - 08:00
 0  314
सोजत में आधी रात बदला मौसम का मिजाज, तेज अंधड़ और बारिश से गर्मी से मिली राहत

सोजत | शुक्रवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। रात करीब डेढ़ बजे सोजत शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में तेज अंधड़ शुरू हो गया। देखते ही देखते धूलभरी आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।

तेज हवा के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर पेड़-पौधे टूटकर सड़कों और रास्तों पर गिर गए। कुछ जगहों पर यातायात भी प्रभावित हुआ। अंधड़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि लोगों को रात में घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद करनी पड़ीं।

बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं, मेघगर्जन और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिलीं। विभाग ने आगामी दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव तथा कहीं-कहीं तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 4
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat