सोजत के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बदली तस्वीर, शिक्षकों और स्टाफ के सहयोग से हुआ कायाकल्प
सोजत के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की बदली तस्वीर, शिक्षकों और स्टाफ के सहयोग से हुआ कायाकल्प
सोजत। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोजत की तस्वीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों एवं सीबीईओ कार्यालय के स्टाफ के श्रमदान और आर्थिक सहयोग से कार्यालय का कायाकल्प किया गया है। इस अभियान के तहत कार्यालय की साफ-सफाई, रंग-रोगन एवं आकर्षक साज-सज्जा के साथ कई आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया गया।
कार्यालय में प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरे जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं तथा परिसर में वृक्षारोपण कर हरित वातावरण विकसित करने की पहल भी की गई। यह कार्य मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह के नेतृत्व एवं एसीबीईओ मोहम्मद रफीक और बगदाराम जांगिड़ की प्रेरणा से सम्पन्न हुआ।
इस कार्य में कार्यालय स्टाफ के साथ-साथ क्षेत्र के कई शिक्षाविदों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खारियानीव के प्रधानाचार्य एवं वाकपीठ संयोजक लादूराम, सोजत रोड के पीईईओ चेलाराम वारेसा, धीनावास की पीईईओ सुनीता सांदू, सुरायता के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह मीणा, सांडिया के सेवानिवृत्त अध्यापक भानाराम, रूपावास के व्याख्याता राजेश उपाध्याय, गुड़ा रामसिंह के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जानकीलाल अरोड़ा, बोयल के व्याख्याता ओमप्रकाश प्रजापत तथा ब्लॉक खेल प्रभारी विक्रम सिंह कोलपुरा का विशेष सहयोग रहा।
इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सीबीईओ कार्यालय परिसर के पास वाटिका विकसित की जा रही है। इसमें पर्यावरण प्रेमी भामाशाह अनोपसिंह लखावत एवं सोजत की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं का अहम योगदान रहा है। वाटिका की देखरेख का जिम्मा शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह बखूबी निभा रहे हैं, जो सुबह-शाम पौधों की देखभाल कर रहे हैं।
कार्यालय के सरदार सिंह, प्रकाश सिद्धावत, राजकुमारी भटनागर, मेवा सिंह, देवाशीष, नेमीचंद, आत्मराम, अभिमन्यु, अजित सिंह, विकास प्रजापत, मनीष टाक, मानाराम, नेमाराम, रमेश कुमार, मनोज शर्मा, नरपत राज, विजय गहलोत एवं दिलीप सांखला ने भी साज-सज्जा और व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
आगामी दिनों में वाटिका में सघन वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश देने की योजना है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0