सोजत में मेहंदी किसानों को बड़ी सौगात, कटाई मशीन हस्तांतरित
एक्जिम बैंक के सहयोग से बनी आधुनिक मशीन अब किसानों के काम आएगी
1.
सोजत। वर्षों से मेहंदी कटाई की गंभीर समस्या से जूझ रहे सोजत क्षेत्र के किसानों को मंगलवार बड़ी राहत मिली। एक्जिम बैंक के वित्तीय सहयोग से तैयार की गई मेहंदी कटाई मशीन को औपचारिक रूप से सोजत मेहंदी किसान समिति को हस्तांतरित किया गया।आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. वीरेंद्र सिंह जैतावत ने संबोधित करते हुए कहा कि मेहंदी की कटिंग लंबे समय से यहां की प्रमुख समस्या रही है, जिसे प्राकृतिक आपदाओं—वर्षा, आंधी और तूफान—ने और अधिक गंभीर बना दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप पगारिया, डॉ. महेंद्र सिंह चंडावत और डॉ. प्रियंका स्वामी की संयुक्त टीम ने सतत प्रयासों के बाद इस मशीन का सफल निर्माण किया है। कुलगुरु ने शोध टीम व सहयोगी किसानों को बधाई दी।
कार्यक्रम में उपस्थित उपखंड अधिकारी मसींगाराम तथा कृषि उपज मंडी समिति के सचिव विकास गहलोत ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।मशीन की चाबी सोजत मेहंदी किसान समिति के सचिव शशांक टांक और कोषाध्यक्ष हेमन्त कुमार सिंघवी को सोजत मेहंदी व्यापार संघ समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सांखला, संयुक्त सचिव श्यामसुंदर टांक, मेहंदी दलाल विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल टांक, समाजसेवी विकास टांक तथा पूर्व सचिव भंवर सिंह जैतावत की उपस्थिति में सौंपा गया।कार्यक्रम में श्यामसुंदर पलोड, नंदकिशोर गुप्ता, माणक चौहान, प्रशांत टांक, चेनराज, श्यामलाल निकुंम, हेमराज भाटी, लक्ष्मण टांक, रमेश गहलोत, ओमप्रकाश, विकास गहलोत, श्यामलाल, सोहनलाल, हरिकिशन, मेहराम सहित बड़ी संख्या में किसान, दलाल व उद्यमी उपस्थित रहे।इस मशीन के उपयोग से मेहंदी कटाई में लगने वाला समय और श्रम दोनों में कमी आने की उम्मीद है, जिससे किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0