सवराड़ में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ पट्टा वितरण, सवराड़ ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

Jul 31, 2026 - 14:51
 0  36
सवराड़ में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश
सवराड़ में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश

सोजत रोड के समीप ग्राम सवराड़ में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्थान सरकार के विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कैंप प्रभारी कानदास ने बताया कि शिविर में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु प्रेषित किया गया। ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ-साथ कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया।

प्रशासक ममता महेंद्र कुमार ने गांव की प्रमुख समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने सवराड़ नदी पर दो पुलियों के निर्माण, गांव में जर्जर विद्युत पोल एवं ढीले तारों को बदलने, मुख्य 11 केवी लाइन के नवीनीकरण, नदी का सीमांकन कर अतिक्रमण हटाने, मुख्य सड़क से नदी की ओर नाला निर्माण तथा जेजेवाई योजना के अंतर्गत पानी की लीकेज की समस्या के समाधान की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर पूर्व में भी शिकायतें दी गई थीं, जिनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा है।

शिविर के दौरान पात्र ग्रामीणों को पट्टों का वितरण भी किया गया तथा कई लंबित मामलों का निस्तारण कर राहत प्रदान की गई।

उपखंड अधिकारी महावीर जोधा ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण प्रशासन की प्राथमिकता है।

शिविर में उपसरपंच भंवरलाल भायल, एडवोकेट गोपाल सिंह, महेंद्र कुमार प्रजापत, विकास अधिकारी विकास सम्बल, आरआई अमरचंद, पटवारी कैलाश मेगवाल, लालबहादुर मीणा, जोराराम, शैलेन्द्र सिंह, सोहनलाल, नेमाराम सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat