संडारडा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

Mar 22, 2026 - 21:21
Mar 22, 2026 - 21:24
 0  86
संडारडा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ

सोजत रोड क्षेत्र के संडारडा गांव में महाराणा प्रताप नवयुवक मंडल के तत्वावधान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाजसेवी श्री राजेंद्र सिंह कुम्पावत के सहयोग से गांव के जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच की गई।

इस दौरान नेत्र विशेषज्ञ कृष्णा ऑप्टिशियन देवेंद्र राठौड़  सोजत एवं उनकी टीम द्वारा उच्च तकनीकी मशीनों के माध्यम से ग्रामीणों की आंखों की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा।

शिविर में मंडल के सदस्य देवी सिंह कुम्पावत, बंसीलाल जाट, पूर्व सरपंच चंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, बिहारीलाल मेघवाल, उपसरपंच भैराराम जाट, मदन सिंह कुम्पावत सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने इस प्रकार के जनहितकारी आयोजन के लिए मंडल एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat