शैक्षिक नवाचारों और नई शिक्षा नीति पर संस्था प्रधानों का मंथन
शैक्षिक नवाचारों और नई शिक्षा नीति पर संस्था प्रधानों का मंथन
सोजत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नम्बर 4 सोजत में सत्र 2026-27 कि सत्र आरंभ की दो दिवसीय वॉकपीठ के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला , मांगीलाल सेवी उप प्राचार्य डाइट बगड़ी विशिष्ट अतिथि के तौर पर बगदाराम जांगिड़ एसीबीईईओ प्रथम और विशिष्ठ महोम्मद रफ़ीक एसीबीईई द्वितीय सोजत वाकपीठ समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह कुंपावत झुपेलाव वाकपीठ समिति के सचिव गीता चौधरी सयोंजक सुमन हलकिया की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना से हुई। वाकपीठ के द्वितीय दिवस में जीवन लाल गहलोत ने प्रार्थना सभा का प्रभावी संचालन , रफ़ीक मोहम्मद ने खुशी शाला पर, विक्रम सिंह ने स्वास्थ्य एवं शारिरिक शिक्षा , मानाराम राठौड़ ने एमडीएम कैश बुक और MDM खर्च पर , बगदाराम चौधरी ने शिक्षकों की भूमिका और संस्था प्रधानों की भूमिका पर, अध्यापक सोनू सोलंकी ने नव साक्षर भारत कार्यक्रम एवं साइबर क्राइम से बचाव पर , शशांक टांक ने गतिविधि आधारित शिक्षा, मांगीलाल सीरवी उपप्राचार्य डाइट बागड़ी ने बहुभाषी शिक्षण , गीता चौधरी ने बालक बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न छात्रवृत्तियां पर, विक्रम सिंह अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के लर्निंग रिसोर्स सेंटर एवं बालिका छात्रवृत्ति , गजेंद्र सिंह झुपेलाव ने संस्था प्रधानों की भूमिका पर योगेश वैष्णव ने हाउसहोल्ड सर्वे और यु डाइस पोर्टल पर अपनी वार्ता राखी। वार्ता में उन बिंदुओं को मुख्य शामिल किया गया जो नई शिक्षा नीति के अनुसार बहुत जरूरी है और 21वीं में बालक बालिकाओं की शिक्षा के लिए अति आवश्यक है। सभी वार्ताकारों ने अपने विषय में शिक्षा विभाग द्वारा जो नये नवाचार किए गए उन्हें सभी संस्था प्रधानों को रूबरू करवाया। वाकपीठ कार्यक्रम में मंच संचालन अध्यापक सोनू सोलंकी ने किया और सभी वार्ता कारों की वार्ता सार गर्वित तय समयानुसार पूर्ण हुई। इस दौरान वाकपीठ समिति में नए सचिव भारत सिह को चुना गया। वॉक पीठ में सभी संस्था प्रधानों ने संबंधित विषयों पर अपने विचार रखें और प्रभावी सहभागिता निभाई। सत्र 2026 27 में सेवानिवृत होने वाले संस्था प्रधानों को अभिनंदन पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया समस्त वार्ता करो को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रकाश मेवाड़ा महावीर सिंह उमेदपाल मुखराम शर्मा चंद्र विक्रम सिंह जीवन सिंह आशिया जीवनलाल गहलोत ललिता शर्मा कृष्णपाल सिंह लखावत जोगेश वैष्णव फारूक जसराज चौधरी क्षमता शर्मा शोभा चौहान सुरेश चौधरी रणजीत कुंदन सिंह नारायण लाल भागीरथ संपत राज कानाराम शंकर दास वैष्णव आदि संस्था प्रधानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सुझाव भी दिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0