सोजत में 10 मार्च मंगलवार को श्रद्धा के साथ शीतला सप्तमी मनाई जाएगी
सोजत। चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पर मनाई जाने वाली शीतला सप्तमी इस वर्ष मंगलवार, 10 मार्च को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। इस दिन माताएं अपनी संतानों की सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना को लेकर व्रत रखती हैं तथा माता शीतला की पूजा-अर्चना करती हैं।
परंपरा के अनुसार सप्तमी के दिन श्रद्धालु शीतला माता को बासी भोजन का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा करते हैं। मान्यता है कि माता शीतला की आराधना करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और बच्चों को रोगों से सुरक्षा मिलती है।
शीतला सप्तमी के अवसर पर सोजत में सात दिन तक मेला भरेगा। शीतला सप्तमी के दिन विभिन्न मोहल्लों से पारंपरिक गैर शीतला माता मंदिर पहुंचेंगी। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं की विशेष भीड़ देखने को मिलती है। झूले, खिलौनों की दुकानें, खान-पान के स्टॉल और मनोरंजन के विभिन्न साधन मेले की रौनक बढ़ाते हैं। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहता है और श्रद्धालु भक्ति व उत्साह के साथ मेले का आनंद लेते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0