सोजत सिटी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई स्व. श्रीमती विमला राय भटनागर की पुण्यतिथि

Feb 16, 2026 - 18:04
 0  60
सोजत सिटी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई स्व. श्रीमती विमला राय भटनागर की पुण्यतिथि
सोजत सिटी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाई गई स्व. श्रीमती विमला राय भटनागर की पुण्यतिथि

सोजत सिटी। मोदी मोहल्ला स्थित आर्य समाज परिसर में आर्य समाज के प्रधान दलवीर राय भटनागर की धर्मपत्नी स्व. श्रीमती विमला राय भटनागर की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई गई। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन के साथ ओम् जप की महिमा का गुणगान करते हुए वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना दिया गया।

कार्यक्रम में आर्य समाज के मुख्यमंत्री श्री नवनीत राय भटनागर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा राय भटनागर सहित समाज के अनुयायियों ने विधिवत आहुतियां दिलवाईं। वैदिक परंपरा के अनुसार सम्पन्न हुए इस आयोजन में श्रद्धालुओं ने स्व. विमला राय भटनागर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्य यजमानों द्वारा बाहर से पधारे अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया गया। कार्यक्रम में विकास राय, अरविंद राय, विनोद राय, विपिन राय, विनीत राय भटनागर (पिंटू शाह), विवेक, विशाल, यश राय, दीपक, मनोज सक्सेना सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

महिला मंडल की ओर से बाहर से आई महिलाओं का स्वागत श्रीमती चित्रलेखा भटनागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रमुख महिलाएं — श्रीमती अनिता राय भटनागर, ममता राय, तारा राय, रचना (बबली), कनिका, आरती राय एवं रितिक राय — भी उपस्थित रहीं।

समारोह के अंत में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भावपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों को विक्रम राय भटनागर द्वारा स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए। अंत में जय राय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और संस्कार का अनुपम संगम देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat