पत्रकार हितों की आवाज बनीं विधायक चौहान, सुरक्षा कानून व कल्याण योजनाओं पर उठाई मांग

IFWJ प्रतिनिधिमंडल की पहल रंग लाई, विधायक चौहान ने मुख्यमंत्री से की पत्रकार कल्याण की मांग

Aug 12, 2026 - 16:42
 0  22
पत्रकार हितों की आवाज बनीं विधायक चौहान, सुरक्षा कानून व कल्याण योजनाओं पर उठाई मांग

सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) सोजत उपखंड के प्रतिनिधिमंडल द्वारा पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सोजत विधायक श्रीमती शोभा चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे से मुलाकात कर चर्चा की गई। इसके बाद विधायक श्रीमती चौहान ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर पत्रकारों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक चौहान ने राजस्थान में शीघ्र प्रभाव से सशक्त पत्रकार सुरक्षा कानून (Journalist Protection Act) लागू करने की मांग की। साथ ही अधिस्वीकरण की जटिल नियमावली का पुनरीक्षण कर ग्रामीण, तहसील एवं जिला स्तर पर सक्रिय पत्रकारों को सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से अधिस्वीकरण का लाभ देने की अनुशंसा की।

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रदेश के हजारों पत्रकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान को राज्य स्तरीय अधिस्वीकरण समिति एवं अन्य पत्रकार कल्याण समितियों में स्थायी और सम्मानजनक प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाए। इसके अलावा पत्रकारों पर झूठे मुकदमे दर्ज करने से पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच अनिवार्य करने, पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा तथा आपातकालीन सहायता से संबंधित नीतियों पर पत्रकार संगठनों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने की मांग भी की गई।

इस अवसर पर IFWJ प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा प्रभारी चेतन व्यास, उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत, महामंत्री नवनीत राय रूचिर, उपाध्यक्ष प्रकाश राठौड़, जिला सचिव अब्दुल समद राही, अशोक गहलोत, रशीद गौरी, मोटाराम बोचावत, राकेश भटनागर, राजेश शर्मा, राजेंद्र सिंह राठौड़, उगमराज चौहान, अजय जोशी, भवानीसिंह बागावास, ओमप्रकाश चौहान, दिव्येश जोशी, मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत, आमिर रजा, लक्ष्मीनारायण माली, डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी, भुवनेश टाक, ललित कुमार शर्मा, गोविंद गर्ग, मुकेश सिंह, खींवाराम देवासी, महावीर गहलोत, अकरम खान, हरीश गहलोत, संजय परिहार, हेरंब भारद्वाज, ओमप्रकाश बौराणा, गजेंद्र गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, पूनाराम प्रजापत, दिनेश सोलंकी, इस्माईल खान, राहुल ईश्वरराज दमामी एवं हितेश भाटी सहित अनेक पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि IFWJ संगठन पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए लगातार सक्रिय है। संगठन द्वारा प्रदेशभर में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पत्रकार कल्याण से जुड़ी मांगों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat