सोजत में बढ़ती चोरी की वारदातों पर भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता ने जताई चिंता, जिला कलेक्टर से की मुलाकात

चोरी की वारदातों पर प्रशासन सख्त, जिला कलेक्टर ने दिया प्रभावी कार्रवाई का भरोसा

Jun 12, 2026 - 18:09
Jun 12, 2026 - 18:26
 0  62

सोजत भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर ने एस डी एम कार्यालय में जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी से मुलाकात कर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की।

मुलाकात के दौरान राजेश तंवर ने हाल ही में सोजत क्षेत्र में हुई चोरी की वारदातों का मुद्दा उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की। इस पर जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी ने आश्वस्त किया कि प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी गंभीरता के साथ मामले पर नजर रखे हुए हैं तथा चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर ने विश्वास दिलाया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क है और भविष्य में ऐसी वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आमजन से भी सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इस अवसर पर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा रात्रि गश्त बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat