90 वर्षीय दादी और 19 वर्षीय पोती ने एक साथ किया मतदान, रेन्दड़ी में दिखा पीढ़ियों का अनूठा संगम
90 साल की दादी ने निभाया लोकतंत्र का फर्ज, 19 वर्षीय पोती के पहले वोट ने पेश की मिसाल
सोजत। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम रेन्दड़ी में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और पीढ़ियों के अनूठे संगम की प्रेरणादायी तस्वीर सामने आई। यहां 90 वर्षीय श्रीमती निहाल कंवर लखावत ने अपनी 19 वर्षीय पोती सुश्री निधि कंवर लखावत के साथ मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
इस अवसर पर निधि कंवर लखावत ने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहली बार वोट डालने के बाद निधि ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें मतदान करके बहुत अच्छा लगा। उनके लिए यह पल बेहद खास और यादगार रहा। वहीं, 90 वर्ष की उम्र में उनकी दादी निहाल कंवर लखावत ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई।
दादी और पोती का एक साथ मतदान करना नई और पुरानी पीढ़ी के बीच लोकतांत्रिक परंपराओं के जुड़ाव का सुंदर उदाहरण बना। जहां दादी का मतदान के प्रति उत्साह प्रेरणादायी रहा, वहीं पोती का पहला वोट लोकतंत्र के प्रति नई पीढ़ी की जागरूकता का प्रतीक बना।
रेन्दड़ी की यह तस्वीर संदेश देती है कि लोकतंत्र की मजबूती में हर मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उम्र चाहे 19 वर्ष हो या 90 वर्ष, मतदान का अधिकार हर नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। दादी का अनुभव और पोती का पहला वोट पंचायत चुनाव के दौरान चर्चा का आकर्षण बना और लोगों को मतदान के महत्व का संदेश दे गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0