सवराड़ बायोसा माता भजन संध्या 25 को।

Mar 21, 2026 - 21:27
 0  24
सवराड़ बायोसा माता भजन संध्या 25 को।

सोजत रोड़ के समीप सवराड़ मां सप्तदेवीया बायोसा संग भैरव बाबा रामदेवजी मंदिर की पावन तपों भूमि पर हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी विशाल 30 वीं भजन संध्या 25 को व मेला 26 को भरा जाएगा। बायोसा पुजारी भोलाराम भोपाजी ने बताया की चेत्र नवरात्री एकम से स्थापना श्री दुर्गासप्तशती महायज्ञ अखंड दीपक, हवन के साथ विधि विधान से से मंत्रों उच्चारण के साथ पंडित जिग्नेश भाई अहमदाबाद व स्थानीय पंडित सत्यनारायण, नितेश व्यास पंडित द्वारा हवन, अखंड जोत, महायज्ञ किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन आए भक्तों द्वार भाग लिया जा रहा है जिसमें मेला सा माहौल बना हुआ है। मेला को देखते हुए मंदिर को दुल्हन की तरह सजावट की जा रही है मेला चौक में साफ साफई आदि का कार्य जोरो से किया जा रहा है। भोपाजी द्वारा सभी को निमंत्रण देखक मेला व भजन संध्या का आकर्षण किया जा रहा है इस बार मेले में बाड़मेरी गेरीया का आकर्षण का केन्द्र रहेगा व आस पास के सभी गैर भाग लेंगी।

भजन संध्या में कलाकार हेमराज गोयल एंड पार्टी, शंकर टांक, विक्की मनचला जोधपुर, मोहित देवड़ा सोजत, गुड्डू मंडार, नृत्य एंड झाकी कलाकार मनोज रिया एंड पार्टी दिल्ली वृंदावन, पप्पू मारवाड़ी मांडा, विकास माली सोजत एंड राजस्थान के अन्य कलाकार द्वारा प्रस्तुती दी जाएगी। मंच संचालक प्रमोद परिहार पाली रहेगा। जिसकी तैयारी को लेकर बालाराम, चंपालाल, अमरदीप,भंवरलाल माली, मीठालाल दर्जी, शेषाराम,अमरलाल सिरवी, दुर्गाराम मेगवाल, नेमाराम घांची, गुड्डू मंडार, दाउसिंह, प्रेम हीरागर आदि पुजारी परिवार व समस्त ग्रामीण तैयारी में जुटे हुए है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat