पंच-चौधरियों की मौजूदगी में रावजी की पोथी का ऐतिहासिक वाचन, माली समाज की वंश परंपरा का हुआ वर्णन

सोजत में ऐतिहासिक आयोजन: विधि-विधान से हुआ रावजी की पोथी का वाचन, विभिन्न समाजों के गणमान्यजन बने साक्षी

Oct 14, 2026 - 15:53
 0  109
पंच-चौधरियों की मौजूदगी में रावजी की पोथी का ऐतिहासिक वाचन, माली समाज की वंश परंपरा का हुआ वर्णन

सोजत। स्थानीय माली समाज बड़ा बास में प्राचीन परंपरा के तहत माली समाज बड़ा बास के चौधरी गोरधन लाल गहलोत की अगुवाई में रावजी की प्राचीन पोथी का ऐतिहासिक वाचन किया गया। इस अवसर पर पंच-चौधरियों सहित माली समाज के विभिन्न परगनों के प्रतिनिधियों एवं सर्व ब्राह्मण समाज, प्रजापत समाज, घांची समाज, मेवाड़ा कलाल समाज सहित विभिन्न समाजों के गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनकर समाज की प्राचीन परंपराओं और वंशावली संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान सैनिक क्षत्रिय फूल माली वंशावली संरक्षण पोथी का वाचन राजकुमार राव द्वारा किया गया। वाचन से पूर्व रावजी एवं पोथी का विधि-विधान के साथ पूजन किया गया। इसके पश्चात पारंपरिक रीति के अनुसार पोथी का वाचन कर समाज की वंश परंपरा से जुड़ी जानकारी साझा की गई।

वंशावली संरक्षण की परंपरा पर डाला प्रकाश

पोथी वाचन के दौरान माली समाज की ऐतिहासिक वंश परंपरा का उल्लेख करते हुए बताया गया कि समाज की वंशावली का संबंध भगवान श्रीराम की पीढ़ी से बताया जाता है। साथ ही पृथ्वीराज चौहान, बप्पा रावल एवं गुहिलोट-सिसोदिया वंश तक इसकी ऐतिहासिक जड़ों का उल्लेख किया गया। समय के साथ विभिन्न स्थानों पर बसने के कारण समाज की अलग-अलग शाखाएं विकसित हुईं तथा क्षेत्रीय परंपराओं के अनुसार विभिन्न गोत्रों की कुलदेवियों की पूजा-अर्चना की जाने लगी।

इस प्रकार के आयोजन समाज की प्राचीन परंपराओं, वंशावली और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

दत्तक पुत्र शुभम गहलोत का पोथी में पंजीयन

कार्यक्रम के दौरान चौधरी गोरधन लाल गहलोत के दत्तक पुत्र शुभम गहलोत की पोथी में पंजीयन एवं दत्तक प्रक्रिया से संबंधित परंपरागत विधि-विधान भी संपन्न किए गए। इस अवसर पर उपस्थित समाजबंधुओं ने वंशावली संरक्षण की परंपरा के महत्व को स्वीकार करते हुए आयोजन में सहभागिता निभाई।

समाज के गणमान्यजन रहे उपस्थित

इस ऐतिहासिक आयोजन में माली समाज चौथाला 29 गांव परगना सोजत रोड के अध्यक्ष पेमाराम गहलोत सेहवाज, पूर्व अध्यक्ष नारायणलाल भाटी सवराड़, राधाकिशन भाटी सोजत रोड, राजेंद्र सांखला सेहवाज, मांगीलाल परिहार सवराड़, नाराराम परिहार सवराड़, पेमाराम चौहान कंटालिया, सोजत माली समाज के अध्यक्ष चम्पालाल सांखला तथा चौधरीगण गोरधन लाल गहलोत, देवीलाल सांखला, गणपत सिंह पालरिया, ताराचंद टांक सहित पंचगण उपस्थित रहे।

इसके अलावा लुंबाराम सांखला, भेराराम पालरिया, रतनलाल भाटी, बाबूलाल टांक, नारायणलाल परिहार, ओमप्रकाश कच्छवाह, गिरधारी गहलोत, मांगीलाल अटपड़ा, मांगीलाल पालरिया, पन्नालाल पंवार, मोहनलाल परिहार, मोहनलाल टांक (काकू), कानाराम टांक, गणपतलाल गहलोत, जवरीलाल गहलोत, चेतन व्यास, श्यामलाल गहलोत, मदनलाल मेवाड़ा, पारसमल प्रजापत, भंवरलाल गहलोत, हीरालाल गहलोत, शुभम गहलोत, नरपत सिंह, अशोक सेन, सोहनलाल सोराल, मंगलाराम सिरवी, हरिश अग्रवाल, धुलाराम पालरिया, हरिनारायण पाराशर, चंद्रप्रकाश गहलोत, पदमचंद सांखला, बालकिशन सोलंकी एवं सुरेश सांखला सहित अनेक समाजबंधु मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पार्षद एवं जनप्रतिनिधि राजेश तंवर, गौतम तंवर, महेंद्र पालरिया, ओमप्रकाश चौहान, हीरालाल काटेड़, टोनू चौहान, ऐश्वर्या सांखला, राकेश भटनागर, जवरीलाल बौराणा सहित विभिन्न समाजों के गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

रावजी की पोथी के वाचन के माध्यम से समाज की प्राचीन वंशावली परंपरा को आगे बढ़ाने तथा भावी पीढ़ी तक ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत पहुंचाने का संदेश दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat