महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र बगड़ी नगर का निरीक्षण, कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई

सुपरवाइजर कविता परिहार ने किया महिला सुरक्षा केंद्र का निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए दिशा-निर्देश

Jun 4, 2026 - 20:38
Jun 4, 2026 - 20:39
 0  28
महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र बगड़ी नगर का निरीक्षण, कार्यप्रणाली संतोषजनक पाई गई

बगड़ी नगर/सोजत। महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना बगड़ी नगर (सोजत) का निरीक्षण महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर श्रीमती कविता परिहार द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्र में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव की जांच की गई। इस अवसर पर केंद्र की विधिक परामर्शदाता दुर्गा सेन उपस्थित रहीं तथा केंद्र की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

सुपरवाइजर श्रीमती कविता परिहार ने केंद्र में संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान केंद्र का कार्य संतोषजनक पाया गया।

इस मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र शियाट की साथिन श्रीमती निरमा भी उपस्थित रहीं। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का संचालन संस्कार शिक्षण संस्थान, पाली (राजस्थान) द्वारा किया जा रहा है, जहां महिलाओं को परामर्श, मार्गदर्शन एवं सहायता संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat