सोजत के बाबूलाल टाक को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
सोजत के बाबूलाल टाक को मिलेगी डॉक्टरेट की मानद उपाधि
1.
सोजत क्षेत्र के प्रख्यात शिक्षाविद बाबूलाल टाक को शिक्षा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। टाक ने हाल ही में "चाइल्ड डेवलपमेंट इन एजुकेशन" और "प्रिंसिपल ऑफ द टीचिंग" जैसे विषयों पर शोध पूर्ण कर अपने शैक्षणिक अनुभव, योग्यता, प्रमाणपत्र और प्रशस्ति पत्र भारत सरकार से अप्रूव संस्थान LPAC (नई दिल्ली) को प्रेषित किए थे। यहाँ से उनकी उपलब्धियों को भारत सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स, मिनिस्ट्री ऑफ MSME और नीति आयोग द्वारा अनुमोदित किया गया।
अनुमोदन के बाद अब 18 दिसंबर को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले विशाल दीक्षांत समारोह में LPAC काउंसिल द्वारा उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा जाएगा। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार तथा दिल्ली कैबिनेट मंत्री, NAFED के राष्ट्रीय निदेशक व दिल्ली प्रदेश प्रभारी अशोक ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और टाक को उपाधि प्रदान करेंगे।
बाबूलाल टाक सोजत क्षेत्र के गागुड़ा स्थित श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल के संस्था प्रधान हैं। वे निजी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा राजकीय एवं निजी विद्यालय संस्था प्रधान वाकपीठ के उपाध्यक्ष पद पर भी सेवाएँ दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पूर्व में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान, एजुकेशन एक्सीलेंसी अवॉर्ड तथा टीचर इनोवेशन अवॉर्ड (श्री अरविंदो सोसायटी, नई दिल्ली) से भी सम्मानित किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
3
Dislike
1
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0