बिलाड़ा में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
बिलाड़ा में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
सोमवार को बिलाड़ा क्षेत्र में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए तेज हवा के साथ जोरदार बारिश हुई। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया।
बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। हालांकि तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ, वहीं बाजारों में भी लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।
किसानों ने बारिश को फसलों और खेतों के लिए लाभदायक बताया है। मौसम में आई इस अचानक तब्दीली से क्षेत्र का तापमान भी गिर गया और वातावरण सुहावना हो गया।
फोटो कैप्शन:
बिलाड़ा में सोमवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव का दृश्य।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0