बगड़ी विद्यालय में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी, बच्चों को दी गई सुरक्षा व बाल विवाह रोकथाम की सीख
सोजत। महिला अधिकारिता विभाग पाली के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र, पुलिस थाना बगड़ी नगर सोजत पाली तथा संचालक संस्था संस्कार शिक्षण संस्थान पाली के संयुक्त तत्वावधान में श्री श्रमण वर्धमान महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यमिक राजकीय विद्यालय, बगड़ी नगर सोजत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विधिक परामर्शदाता दुर्गा सेन एवं सामाजिक परामर्शदाता गुणवंती पंवार द्वारा कक्षा 1 से 9 तक के बालक-बालिकाओं को गुड टच और बेड टच की जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाया गया तथा बाल विवाह रोकथाम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान विद्यार्थियों को बाल विवाह के खिलाफ शिकायत करने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की जानकारी साझा की गई, ताकि बच्चे किसी भी आपात स्थिति में सहायता प्राप्त कर सकें। जागरूकता के साथ बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए।इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं कमला देवी शर्मा, ऊषा शर्मा, कमला सेन, अनिता शर्मा रोहिशवाल, जशोदा शर्मा, धनवंती देवी, पिस्ता सेन, रेखा प्रजापत, उषा देवी कुमावत सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0