महामंडलेश्वर स्वामी चेतन गिरी महाराज के सानिध्य में श्रीमद्भागवत कथा, 15 जून को निकलेगी भव्य नगर परिक्रमा
नीलकंठ महादेव मंदिर रामप्याउ में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं में उत्साह
सोजत, पुरुषोत्तम (अधिक) मास के पावन अवसर पर सोजत में महामंडलेश्वर स्वामी चेतन गिरी महाराज के सानिध्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन 08 जून से 14 जून 2026 तक नीलकंठ महादेव मंदिर, रामप्याउ में आयोजित होगा।
महामंडलेश्वर स्वामी चेतन गिरी महाराज ने बताया कि कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथाओं का श्रवण कराया जाएगा। आयोजन को लेकर भक्तों एवं धर्मप्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
उन्होंने बताया कि 15 जून को प्रातः 6:00 बजे भव्य नगर परिक्रमा का शुभारंभ चारभुजा मंदिर से होगा। नगर परिक्रमा सोजत नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन करते हुए दोपहर में नीलकंठ महादेव मंदिर,रामप्याउ पहुंचेगी, जहां विश्राम के उपरांत पुनः नगर भ्रमण करते हुए चारभुजा मंदिर पहुंचकर इसका समापन होगा।
नगर परिक्रमा के दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा एवं नगर परिक्रमा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
1