परम पूज्य महंत नरसिंह दास जी महाराज का देवलोक गमन, श्रद्धालुओं में शोक की लहर
संत समाज को अपूरणीय क्षति: महंत नरसिंह दास जी महाराज का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा
सोजत। धार्मिक एवं आध्यात्मिक जगत के लिए अत्यंत दुःखद समाचार है कि परम पूज्य श्री श्री 1008 महंत नरसिंह दास जी महाराज का शनिवार, 18 जुलाई 2026 (आषाढ़ शुक्ल पक्ष चतुर्थी) को देवलोक गमन हो गया। उनके निधन के समाचार से श्रद्धालुओं, भक्तों एवं शिष्य परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।
महंत नरसिंह दास जी महाराज ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म, गौसेवा, भक्ति एवं जनकल्याण के कार्यों को समर्पित किया। उनके सान्निध्य में अनेक भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा समाज में धार्मिक जागृति का प्रसार हुआ।
जानकारी के अनुसार पूज्य गुरुदेव की पावन अंतिम यात्रा शनिवार, 18 जुलाई 2026 को सायं 4:00 बजे नरसिंह द्वारा से प्रस्थान कर बेरा रामसागर पहुंचेगी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों के शामिल होने की संभावना है।
गोपाल दास जी महाराज, समस्त भक्तगण एवं शिष्य परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से अंतिम यात्रा में शामिल होकर पूज्य गुरुदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने तथा दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु प्रार्थना करने का आग्रह किया है।
महंत नरसिंह दास जी महाराज के देवलोक गमन से धार्मिक जगत ने एक संत, मार्गदर्शक एवं समाजसेवी व्यक्तित्व को खो दिया है। क्षेत्रभर में उनके प्रति श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करते हुए शोक संवेदनाएं प्रकट की जा रही हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0