सैनी सेवा समाज पश्चिम राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए ताराचंद टांक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती
आल इंडिया सैनी सेवा समाज में ताराचंद टांक बने प्रदेश उपाध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर
सोजत। आल इंडिया सैनी सेवा समाज (रजि.) पश्चिम राजस्थान में सोजत निवासी ताराचंद टांक को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर समाज में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर देश एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीद जताई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप सिंह सैनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ताराचंद गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सेवाराम मालाकार सहित मोतीलाल सांखला, भंवरलाल मालाकार, सत्यनारायण भाटी, आईदान भाटी, हीरालाल सांखला एवं अन्य समाज बंधुओं ने नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की।
समाज के वरिष्ठजनों ने विश्वास जताया कि ताराचंद टांक के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा माली समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक उत्थान के लिए वे प्रभावी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि समाज हित के कार्यों को गति देने और युवाओं को संगठन से जोड़ने में उनकी नियुक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी।
नियुक्ति पर प्रदेशभर से अमृतलाल परिहार (फालना), चौधरी गोरधनलाल गहलोत, लुंबाराम सांखला, भंवरलाल पालरिया, धुलाराम पालरिया, जगदीश गहलोत, खीवराज सांखला, सत्यनारायण तंवर, हरिकिशन पालरिया, सोहनलाल गहलोत, नारायणलाल गहलोत, रमेश सोलंकी (पाली), मिश्रीलाल सोलंकी (पाली), महेश परिहार (सुमेरपुर), दीपक गोयल (सुमेरपुर), नेनाराम चौहान (बुमादड़ा), नारायणलाल चौहान (मारवाड़) सहित अनेक समाज बंधुओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0