लोटस पब्लिक स्कूल में चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ भव्य अभिनंदन

डॉक्टर एवं सीए डे पर लायंस क्लब जोधपुर शकुंतला ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Jul 2, 2026 - 14:41
Jul 2, 2026 - 14:42
 0  70
लोटस पब्लिक स्कूल में चिकित्सकों व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का हुआ भव्य अभिनंदन

सोजत में डॉक्टर एवं सीए डे के अवसर पर लायंस क्लब जोधपुर शकुंतला की ओर से अभिनंदन का कार्यक्रम लोटस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रखा गया। मुख्य वक्ता टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हेमंता कुमार सिंघवी ने कहा कि सभी प्रोफेशन महत्वपूर्ण है लेकिन डॉक्टर एक ऐसा व्यक्तित्व है जो दिन हो या रात किसी समय उनकी सेवाओं की जरूरत पड़ जाती है उसे समय वह हंसते-हंसते अपनी जिम्मेदारी को निभाते हैं, इसलिए डॉक्टर को भगवान का रूप माना जाता है। चार्टर्ड अकाउंटेंट का हमारे आर्थिक जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव रहता है इसलिए सीए भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश गुप्ता ने कहां की डॉक्टर के पास जो भी आशा लेकर आते हैं उनका पूरा करने के लिए डॉक्टर हर संभव प्रयास करते हैं। डॉ चेनाराम चौधरी ने कहा कि डॉक्टर को भगवान समझना अच्छी बात है लेकिन जब तक चिकित्सालय को मंदिर के रूप में समझकर उसे स्वच्छ एवं गंदगी से मुक्त नहीं किया जाएगा तब तक स्वास्थ्य के अनुकूल वातावरण नहीं बन पाएगा इसलिए हमें चिकित्सालय को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। लायंस क्लब के जोन प्रमुख सुरेंद्र चौहान ने लायंस क्लब की सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए डॉक्टर का सहयोग अति आवश्यक बताया उन्होंने कहा कि जब भी मौका मिलेगा तब क्लब की ओर से हर दुखी को सेवा देने का हर संभव प्रयास किया जाएगा लायंस क्लब के सचिव नरपत सिंह सोडा ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा दुखी और पीड़ितों को ढूंढ कर सेवा करने का प्रयास करता है लेकिन डॉक्टर एक ऐसा रूप है जिसके पास दुखी स्वयं आता है और अपने दुख को मिटाने के लिए आशा रखता है इस अवसर पर लायंस क्लब अध्यक्ष रोनीका चौहान ने विचार व्यक्त किया। 

 लोटस पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शशांक टांक ने स्वागत करते हुए कहा कि हमारी परंपरा में अतिथि देवता के समान पूजनीय होते हैं आप सभी का मिलन एक नई शुरुआत करेगा।

वयोवृद्ध रामनारायण चौहान ने विचार व्यक्त करते हुए डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट की आवश्यकता एवं समाज में योगदान को याद किया। 

इस अवसर पर डॉ राजेश कुमार डॉ चेनाराम चौधरी डॉ देवी सिंह डॉ सुरेश कुमार डॉ अशोक गहलोत डॉ ओम प्रकाश डॉ दिलीप सियाग डॉ अभिषेक राजपुरोहित डॉ सुरेश कुमार सीरवी डॉ कुलदीप राठौर डॉ नरेश पालीवाल डॉ प्रकाश सीरवी डॉ ओमप्रकाश चार्टर्ड अकाउंटेंट गजेंद्र कुमार जैन का अभिनंदन किया गया कार्यक्रम का संचालन संगीता शर्मा व किरण माखीजा ने किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat