राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् व स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डाइट पाली में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता संपन्न

Feb 17, 2026 - 22:01
 0  42
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् व स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डाइट पाली में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता संपन्न
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् व स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में डाइट पाली में टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता संपन्न

पाली,राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद् (उदयपुर) एवं स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य के समस्त जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (DIET) में सेवा-पूर्व शिक्षकों हेतु टीचिंग लर्निंग मटेरियल (TLM) निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बगड़ी, पाली में मंगलवार को टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का उद्देश्य सेवा-पूर्व शिक्षकों में नवाचार, रचनात्मकता एवं स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के माध्यम से शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और आकर्षक बनाना है। कार्यक्रम में डी.एल.एड. प्रथम वर्ष के 18 सेवा-पूर्व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न विषयों पर नवाचारी, उपयोगी एवं शिक्षण-सहायक टीएलएम प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन जूरी सदस्य भैरा राम, गणपत राम एवं डावर राम द्वारा किया गया। प्रतिभागियों के मॉडल एवं सामग्री का आकलन उनकी शैक्षणिक उपयोगिता, नवाचार, रचनात्मकता तथा स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता में सेवा-पूर्व शिक्षक भीखा राम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वे अब राज्य स्तरीय टीएलएम निर्माण प्रतियोगिता के द्वितीय चरण में उदयपुर स्थित परिषद् मुख्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में डाइट पाली का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर सेवा-पूर्व प्रभागाध्यक्ष जयदेव शर्मा, मुलायम सिंह, प्रेम चंद परिहार एवं उप-प्रधानाचार्य मांगीलाल सीरवी का विशेष सहयोग सराहनीय रहा। आयोजन ने सेवा-पूर्व शिक्षकों में नवाचारी शिक्षण दृष्टिकोण विकसित करने तथा राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat