आपातकालीन स्थिति में ADV शौरभ श्रीमाली ने किया 5वीं बार रक्तदान, जरूरतमंद मरीज को मिला जीवनदान

रक्तदान महादान: गौपुत्र सेना के जिला उपाध्यक्ष शौरभ श्रीमाली ने संकट की घड़ी में बढ़ाया मदद का हाथ

Jun 6, 2026 - 14:14
Jun 6, 2026 - 14:17
 0  13
आपातकालीन स्थिति में ADV शौरभ श्रीमाली ने किया 5वीं बार रक्तदान, जरूरतमंद मरीज को मिला जीवनदान

सोजत सिटी। गौपुत्र सेना सोजत सिटी द्वारा गौसेवा के साथ-साथ मानव सेवा के कार्य भी निरंतर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में सोजत राजकीय चिकित्सालय में भर्ती एक जरूरतमंद मरीज के लिए बी-नेगेटिव रक्त की एक यूनिट की अत्यंत आवश्यकता होने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही गौपुत्र सेना के व्हाट्सएप ग्रुप में रक्तदान हेतु संदेश प्रसारित किया गया। इस पर गौपुत्र सेना के जिला उपाध्यक्ष एवं रक्तवीर एडवोकेट शौरभ श्रीमाली (लुण्डावास) ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। उन्होंने अपने जीवन का 5वां रक्तदान कर जरूरतमंद मरीज को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

गौपुत्र सेना सोजत सिटी ने शौरभ श्रीमाली के इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर बार आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय उदाहरण है।

गौपुत्र सेना का उद्देश्य गौसेवा के साथ-साथ मानव सेवा को भी बढ़ावा देना है तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर निःशुल्क रक्त उपलब्ध करवाना है। संगठन का यह सेवा अभियान लगातार जारी है।

रक्तदान व्यवस्था में प्रदेश प्रभारी दिनेश मेवाड़ा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवी मेवाड़ा, कानाराम देवासी (रुपावास) तथा सोजत ब्लड बैंक के नवरतन व्यास का विशेष सहयोग रहा।

गौपुत्र सेना ने आमजन से भी समय-समय पर रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि "रक्तदान महादान है, आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat