योजनाबद्ध अध्ययन और लगन से बालिकाएं करें अपने सपनों को साकार श्यामा चारण*

Feb 9, 2026 - 21:03
Feb 9, 2026 - 21:04
 0  23
योजनाबद्ध अध्ययन और लगन से बालिकाएं करें अपने सपनों को साकार श्यामा चारण*

सोजत में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय  में सोमवार को बोर्ड परीक्षा में प्रवेश होने वाली बालिकाओं को प्रवेश पत्र वितरित किए साथ में कंकु तिलक तथा उनका मुंह मीठा करके आगामी परीक्षाओं में उच्च अंक लाने का शुभकामनाएं संदेश दिया गया। प्रधानाचार्य ओर यूसीईईओ द्वितीय श्रीमती श्यामा चारण ने इस अवसर पर उपस्थित बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा की परीक्षा के समय बालिकाएं धैर्य से नियमित और योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करें और आने वाली परीक्षाओं में उच्च अंक प्राप्त करके अपने सपनों को साकार करें। साथ में प्राचार्य चारण ने बालिकाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी ध्यान देते हुए बिना किसी चिंता भय के तनाव मुक्त रहकर पूर्ण मनोयोग से बोर्ड परीक्षा में प्रविष्ट होने का संदेश दिया। 

इस अवसर पर उपधानाचार्य कुसुम देवी लोढ़ा ने विद्यालय में बालिकाओं द्वारा विद्यालय में व्यतीत समय को याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर बालिकाओं को उपहार स्वरूप पेन प्रदान किए गए।

इस अवसर पर कार्यक्रम में व्याख्याता चुन्नीलाल बोस , केसर सिंह,सुधा सीरवी ,लक्ष्मी चौहान ,मनीषा अग्रवाल, ओमप्रकाश कटारिया ,चंद्रप्रकाश,रंजीता अरोड़ा, नंदकिशोर पटेल, आयुष सैन,करणी सिंह आशिया, खुर्शीदा ,दिनेश व्यास, प्रवीण गुप्ता, वैशाली पांडे, जनक कंवर आदि मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat