सोजत कॉलेज में छात्राओं को बताए महिला सुरक्षा और कानूनी अधिकारों के कानून
आत्मरक्षा के साथ कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक हुईं छात्राएं, राजकीय महाविद्यालय में विधिक जागरूकता व्याख्यान आयोजित
सोजत सिटी। राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र के तत्वावधान में आयोजित 24 दिवसीय कन्या आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सप्ताह में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें एडवोकेट मानवेन्द्र भाटी ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित विभिन्न कानूनों, अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी नीलू देवल ने बताया कि व्याख्यान के दौरान एडवोकेट भाटी ने कार्यस्थल पर महिलाओं को यौन उत्पीड़न से संरक्षण प्रदान करने वाले वर्ष 2013 के अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों तथा समान कार्य के लिए समान वेतन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को मातृत्व अवकाश से संबंधित प्रावधानों, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के अधिकारों और महिलाओं के हितों की रक्षा के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों की जानकारी भी दी।
भाटी ने छात्राओं को कानूनों के प्रति जागरूक रहने तथा किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या अधिकारों के उल्लंघन की स्थिति में कानूनी सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा के साथ-साथ अपने कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना रहा।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिविर प्रभारी सहित महाविद्यालय की समस्त शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक महिला सदस्य उपस्थित रहीं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0