सोजत विद्या भारती विद्यालय में अभिभावक सम्मेलन आयोजित, सर्वांगीण विकास पर दिया गया जोर
1.
सोजत विद्या भारती विद्यालय मोतीचंद सेठिया आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक भाग, सोजत में रविवार मध्याह्न पश्चात अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री सुरेश सुराणा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सियाटव के प्रधानाचार्य श्री गजेन्द्र सिंह गहलोत एवं सेवा प्रमुख श्री ओमप्रकाश लोहार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
सम्मेलन में आचार्या श्रीमती आरती गौड़ ने भैया-बहनों के समय पालन, अनुशासन एवं विद्यालय वेश की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों को आवश्यक जानकारी दी। मुख्य वक्ता श्री गजेन्द्र सिंह गहलोत ने कहा कि यह संस्थान भैया-बहनों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्यरत है। यहाँ संस्कारों के साथ आधुनिक तकनीक के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि सोजत का यह एकमात्र विद्यालय है, जहाँ प्रत्येक कक्षा कक्ष में डिजिटल पैनल के माध्यम से शिक्षण कार्य कराया जाता है। साथ ही विद्यालय में सात प्रयोगशालाओं के माध्यम से विज्ञान, गणित, भूगोल एवं कंप्यूटर के प्रयोगात्मक अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है।कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य श्री दीप सिंह राजावत ने अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अभिभावकों को चाहिए कि वे भैया-बहनों की नियमित दिनचर्या बनाकर उन्हें अध्ययन हेतु प्रेरित करें, जिससे बच्चों का शैक्षिक एवं नैतिक विकास सुदृढ़ हो सके।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0