सोजत उप कारागृह में विधिक सहायता क्लीनिक का निरीक्षण, बंदियों को कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश
सोजत। उप कारागृह, सोजत में स्थापित विधिक सहायता क्लीनिक का को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार, अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव विक्रम सिंह भाटी तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा चौधरी, पाली द्वारा किया गया। यह निरीक्षण कारागार में निरुद्ध बंदियों को विधिक सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जारी एसओपी के तहत किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल सहायता क्लीनिक में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बंदियों से संवाद कर उनकी विधिक सहायता से जुड़ी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित क्लीनिक के कार्यों और बंदियों को न्यायिक प्रक्रिया में सहायता प्रदान करने के प्रयासों की समीक्षा की।
अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ने बंदियों से उनके प्रकरणों एवं अब तक भुगती गई सजा की अवधि के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जिन बंदियों ने अधिकतम दंड वाली धारा की सजा अवधि का एक तिहाई भाग पूर्ण कर लिया है, उनकी सूचना तुरंत संबंधित न्यायालय अथवा विधिक सेवा समिति को भेजी जाए। साथ ही किशोर बंदियों के मामलों में विशेष सतर्कता और संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया गया, ताकि उनके अधिकारों की पूर्ण रक्षा हो सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी बंदी कानूनी सहायता से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा समिति द्वारा संचालित यह क्लीनिक बंदियों के लिए न्याय तक पहुंच को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसके संचालन में किसी भी प्रकार की कमी स्वीकार्य नहीं होगी।
इस अवसर पर जेलर धर्मपाल डूडी सहित मदन मीणा, रणजीत सिंह एवं तालुका स्टाफ के धर्मेन्द्र, कन्हैया लाल, सांवल, प्रभात व्यास और गोविन्द मीणा उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0