स्कॉर्पियो चालक का अपहरण कर हत्या, स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी था मनोज

स्कॉर्पियो चालक का अपहरण कर हत्या, स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी था मनोज

Jun 13, 2026 - 15:21
 0  73
स्कॉर्पियो चालक का अपहरण कर हत्या, स्टेट लेवल कबड्डी खिलाड़ी था मनोज

सोजत। शिवपुरा थाना क्षेत्र में लाणेरा-हुणगांव मार्ग पर  देर रात स्कॉर्पियो चालक मनोज विश्नोई (25) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। कबड्डी के स्टेट लेवल खिलाड़ी मनोज की स्कॉर्पियो को दो कैंपर वाहनों में सवार 8-10 हमलावरों ने टक्कर मार दी और उनका अपहरण कर हथौड़ों व अन्य हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव को लांबा (बिलाड़ा) गांव के मुख्य चौराहे पर छोड़ दिया।

शिवपुरा थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई ने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सूचना पर सोजत सीओ रतनाराम देवासी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat