सोजत में माली समाज का 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़े वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधे, उत्सव जैसा माहौल

May 1, 2026 - 09:45
 0  7
सोजत में माली समाज का 9वां सामूहिक विवाह सम्मेलन: 21 जोड़े वैदिक रीति से परिणय सूत्र में बंधे, उत्सव जैसा माहौल

सोजत। माली समाज विकास समिति के तत्वावधान में गुरुवार को पोकररामजी फार्म हाउस में 9वें सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर माली समाज के 21 जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंधे। पूरे दिन समारोह स्थल पर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।सुबह से ही आयोजन स्थल पर चहल-पहल शुरू हो गई। शुभ मुहूर्त में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ बारातों का आगमन हुआ, जहां वधू पक्ष द्वारा पुष्प वर्षा कर बारातियों का स्वागत किया गया। इसके बाद सामूहिक वरमाला कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुईं रस्मेंसभी नवदंपति चंवरी मंडप में पहुंचे, जहां पंडित पांचराम जोशी के सानिध्य में हस्त मिलाप की रस्म अदा की गई। इसके पश्चात सामूहिक फेरे और कन्यादान की रस्में विधिवत पूरी कराई गईं। विवाह संस्कारों के दौरान परिजनों और समाजजनों में खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।भावुक विदाई, बेटियों को मिला सम्मानविदाई के समय माहौल भावुक हो गया और परिजनों की आंखें नम हो गईं। समिति की ओर से प्रत्येक बेटी को दायजे का सम्मान प्रदान किया गया, जो समाज की एकजुटता और सहयोग की भावना का प्रतीक रहा।विधायक ने दिया आशीर्वादकार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक शोभा चौहान ने शिरकत कर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कन्यादान राशि भेंट करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।आयोजन के दौरान सुखदेव भक्ति फाउंडेशन की संस्थापक मंजू गहलोत का बहुमान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए भंवरलाल सांखला परिवार द्वारा मेहमानों के लिए केरी के पानी की विशेष व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।इस अवसर पर समिति अध्यक्ष चंपालाल सांखला, संयोजक लक्ष्मणराम गहलोत, संरक्षक ताराचंद टांक, गोवर्धनलाल गहलोत, देवीलाल सांखला, ताराचंद टॉक,गणपतसिंह पालरिया, ऐश्वर्या सांखला, जुगलकिशोर निकुंम, राजेश सांखला, मंजूदेवी गहलोत, मदनराज टांक, मोहनलाल टॉक काकू, राजेश तंवर ,सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं समाज बंधु उपस्थित रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat