सोजत में गृह प्रवेश पर राम कुटिया में सत्संग का आयोजन
सोजत सिटी। दिल्ली दरवाजा रोड स्थित नयापुरा में राम कुटिया पर गृह प्रवेश के पावन अवसर पर शुक्रवार को भक्ति एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सतगुरु पाचाराम महाराज श्री वाणी जी बदावना आश्रम से राम कुटिया, नयापुरा पधारे, जहां श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सत्संग का आयोजन हुआ।
सतगुरु पाचाराम महाराज ने अपने प्रवचनों में आध्यात्मिक जीवन, भक्ति और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है और मन को शांति मिलती है।
कार्यक्रम में नयापुरा के चौधरी देवीलाल सांखला, लुंबाराम सांखला,दिनेश सांखला ,पंकज सांखला सहित क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन-कीर्तन के साथ माहौल भक्तिमय बना रहा तथा अंत में प्रसाद वितरण किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0