सोजत महाविद्यालय नीलामी प्रकरण में बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नीलामी आदेश पर लगाई रोक
सोजत महाविद्यालय पर मंडरा रहे नीलामी के खतरे के बीच विद्यार्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उच्च न्यायालय ने वाणिज्य न्यायालय द्वारा जारी नीलामी आदेश पर स्थगन (स्टे) प्रदान कर दिया है, जिससे फिलहाल महाविद्यालय की नीलामी प्रक्रिया पर रोक लग गई है।
इस मामले को लेकर पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया था। परिषद का आरोप था कि महाविद्यालय की नीलामी से हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आंदोलन के माध्यम से सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित किया गया।
एबीवीपी पदाधिकारियों का कहना है कि आंदोलन के बाद प्रशासन और सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च न्यायालय में प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों को राहत मिली है। न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद परिषद कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने खुशी व्यक्त करते हुए इसे छात्र हित में लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
परिषद ने उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी महाविद्यालय के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0