सोजत के छात्र सिद्धार्थ ने 10वीं में 94.83% अंक हासिल कर बढ़ाया मान
सोजत (पाली)। क्षेत्र के होनहार छात्र सिद्धार्थ पुत्र राकेश देवड़ा ने RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सिद्धार्थ डीपीएस सोजत सिटी के विद्यार्थी हैं।
सिद्धार्थ की इस शानदार सफलता पर परिवारजनों, शिक्षकों व मित्रों में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
राकेश देवड़ा के अनुसार सिद्धार्थ नियमित रूप से प्रतिदिन करीब 6 घंटे अध्ययन करते थे और शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहे। उनकी मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि उन्होंने यह उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की।
सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और सतत मेहनत को दिया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0