समाजसेवी शर्मिला टाक की शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब, देश-प्रदेश से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं समाज बंधुओं ने दी श्रद्धांजलि
समाजसेवी शर्मिला टाक की शोकसभा में उमड़ा जनसैलाब, देश-प्रदेश से पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं समाज बंधुओं ने दी श्रद्धांजलि
लसानी/राजसमंद, 10 जून। मूल रूप से लसानी (राजसमंद) निवासी एवं वर्तमान में बेंगलुरु प्रवासी प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय श्रीमती शर्मिला टाक (पद्मावती) की स्मृति में बुधवार को उनके पैतृक गांव लसानी में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। 26 मई 2026 को बेंगलुरु में उनके निधन के बाद पूरे टाक (माली) समाज एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई थी।
बस स्टैंड के निकट स्थित श्री गणेश वाटिका, लसानी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों से समाज बंधु, प्रवासी राजस्थानी, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके सामाजिक, धार्मिक एवं मानवीय योगदान को याद किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शर्मिला टाक ने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका सरल, मिलनसार एवं सेवाभावी व्यक्तित्व समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक सरोकारों एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाकर समाज में सम्मानजनक स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों तथा जनप्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
शोकसभा में उनके पति विजेंद्रकुमार टाक, पुत्र नितिन टाक एवं लोहित टाक, पुत्री पूजा, पुत्रवधुएं विनीता एवं शिवानी सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। देश-विदेश से पहुंचे परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने परिवारजनों से मिलकर अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय शर्मिला टाक अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिवार द्वारा संचालित पद्मावती ज्वैलर्स एवं पद्मावती फ्लोरिंग सॉल्यूशंस जैसे प्रतिष्ठित व्यवसाय बेंगलुरु में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा वातावरण श्रद्धा, संवेदना और भावुकता से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित जनसमूह ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्रार्थना करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
2
Wow
0