खारिया नींव में शिक्षा जागृति की पहल, समाजसेवी दीपक मेवाड़ा ने आंगनबाड़ी बच्चों को दी शिक्षण सामग्री

खारिया नींव में शिक्षा जागृति की पहल, समाजसेवी दीपक मेवाड़ा ने

Dec 12, 2025 - 15:07
Dec 12, 2025 - 15:08
 0  28
1 / 1

1.

सोजत खारिया नींव गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में  समाजसेवी दीपक मेवाड़ा द्वारा बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। मेवाड़ा की इस पहल से बच्चों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और ग्रामीणों ने इसे शिक्षा प्रोत्साहन की दिशा में सराहनीय कदम बताया।ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की पहल से गांव में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और बच्चों को बेहतर सीखने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान पारस जाट, प्रकाश जाट, भूंडाराम जाट, भैराराम सोयल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।दीपक मेवाड़ा ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि गांव का कोई भी बच्चा संसाधनों की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न रहे। गांव में इस पहल को शिक्षा जागृति की नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat