गौसेवा एवं गौसंरक्षण को लेकर सोजत सिटी में बैठक, 9 अक्टूबर को जयपुर पहुंचने का आह्वान

राजस्थान गौ सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, गौसेवा के लिए एकजुट होने का संदेश

Oct 4, 2026 - 22:57
Oct 4, 2026 - 23:05
 0  88
गौसेवा एवं गौसंरक्षण को लेकर सोजत सिटी में बैठक, 9 अक्टूबर को जयपुर पहुंचने का आह्वान

सोजत सिटी गौ सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को रामासनी रोड स्थित गौ रक्षा गौशाला समिति परिसर में गौसेवा एवं गौमाता के संरक्षण और विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौशालाओं के सुदृढ़ीकरण, गौवंश संरक्षण तथा गौसेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में वक्ताओं ने गौमाता की सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। साथ ही 9 अक्टूबर को जयपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गौसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, ताराचंद, रामअवतार भाटी, प्रकाश टॉक, गौतम तंवर, अमराराम, श्याम गहलोत, कीनिया श्याम गहलोत, बबलू तंवर, कैलाश चावला, राकेश देवड़ा सहित पार्षदगण एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में राजस्थान गौ सेवा समिति के तहसील अध्यक्ष मोती सिंह राजपुरोहित, संस्था अध्यक्ष अर्जुन सांखला, महेंद्र पालरिया, अर्जुन पालरिया, राजेंद्र पालरिया, मनीष पालरिया, दीपू सांखला, मुकेश प्रजापत तथा मीडिया प्रभारी संजय परिहार सहित बड़ी संख्या में गौभक्तों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर उपस्थित सभी गौभक्तों ने गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गौसेवा के कार्य को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी तथा गौवंश संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat