बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव सम्पन्न, विद्यार्थियों ने उत्साह से किया मतदान
नेतृत्व और जिम्मेदारी की ओर बढ़े कदम, बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद चुनाव सफलतापूर्वक सम्पन्न
सोजत सिटी। बिड़ला इंटरनेशनल स्कूल, सोजत सिटी में सत्र 2026-27 के छात्र परिषद (स्कूल काउंसिल) चुनाव सोमवार को उत्साह, अनुशासन एवं लोकतांत्रिक माहौल में सम्पन्न हुए। चुनाव में कक्षा 9वीं से 12वीं (विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए विभिन्न पदों के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
चुनाव के दौरान विद्यालय परिसर में लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरी जिम्मेदारी एवं उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया में भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आशा राजपुरोहित, निदेशक मदन गहलोत, मैनेजर डॉ. सुमित गहलोत एवं रुचि परिहार उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
चुनाव प्रक्रिया का सफल संचालन चुनाव अधिकारी रुस्तम खान के निर्देशन में किया गया। चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने में नीलू राठौड़, रामपाल वैष्णव, एस.पी. तिवारी, हर्षवर्धन सिंह, पवन सर, पवन निकुम, मुरली मनोहर, अन्नपूर्णा, रूपसिंह जैतावत, आशीष टॉक एवं हर्ष सर का विशेष सहयोग रहा।
चुनाव में मुख्य सांस्कृतिक सचिव, मुख्य खेल सचिव, मुख्य अनुशासन प्रभारी एवं स्कूल साहित्यिक सचिव के विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। सभी प्रत्याशियों ने विद्यार्थियों के बीच अपनी योजनाएं एवं विचार साझा कर समर्थन प्राप्त करने का प्रयास किया।
मतदान शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि छात्र परिषद चुनाव विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना, अनुशासन तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय परिवार ने सभी प्रत्याशियों एवं मतदाताओं को चुनाव की सफल एवं गरिमामय प्रक्रिया के लिए बधाई दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0