मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय, सोजत में सम्मान समारोह आयोजित
सोजत। मुख्य ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में गुरुवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य लादूराम परिहार (रा.उ.मा.वि. खारिया नीव) का प्रशस्ति पत्र, साफा एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम बगदाराम जांगिड़, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वितीय मोहम्मद रफीक, सोजत प्रधानाचार्य एवं निर्वतमान वाकपीठ अध्यक्ष सुश्री सुनीता सान्दू सहित समस्त कार्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि प्रधानाचार्य लादूराम परिहार एवं रा.उ.मा.वि. खारिया नीव के समस्त विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय सोजत का रंग-रोगन कार्य करवाया गया। इसी सराहनीय पहल के लिए कार्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दलपत सिंह सांखला ने इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सकारात्मक सहयोग से शिक्षा विभाग की कार्यसंस्कृति और मजबूत होती है। वहीं अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मोहम्मद रफीक ने अपने संबोधन में कहा कि “पुण्य की जड़ हरि होती है, इसलिए हमें सदैव दान और सहयोग की भावना बनाए रखनी चाहिए।”
कार्यक्रम में आरपी सरदार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चंद्र सिद्धावत, राजकुमारी, मेवा सिंह, देवाशीष, विक्रम सिंह कोलपुरा, मानाराम, नेमीचंद, अभिमन्यु अजीत सिंह, विकास प्रजापत, नरपत राज, नेमाराम, रमेश चंद्र, दिलीप सांखला, मनोज शर्मा, आत्माराम, विजय गहलोत एवं पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र गुप्ता सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0