छात्र हित की मांगों को लेकर एबीवीपी का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
लंबित समस्याओं के समाधान हेतु एबीवीपी ने खोला मोर्चा, महाविद्यालय परिसर में धरना शुरू
सोजत। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में छात्रहित से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार से महाविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय प्रशासन एवं राज्य सरकार के समक्ष लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
धरने के दौरान एबीवीपी पदाधिकारियों ने मांग की कि महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर एम.ए. भूगोल एवं एम.एससी. कक्षाएं प्रारंभ की जाएं। साथ ही रिक्त पड़े शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति की जाए। कार्यकर्ताओं ने आई माता कन्या महाविद्यालय परिसर के जीर्णोद्धार, खेल सुविधाओं के विस्तार एवं इंडोर स्पोर्ट्स हॉल निर्माण, पीएम उषा कोष से स्वीकृत निर्माण कार्य को पुनः शुरू करने, जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान, मुख्य प्रवेश द्वार एवं चारदीवारी निर्माण तथा महाविद्यालय में एनसीसी इकाई स्थापित करने की मांग भी रखी।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
धरने में जिला संयोजक हितेश राठौड़, भाग संयोजक हितेश सोलंकी, नगर सह मंत्री सानिया बानो, विभाग संयोजक अभिषेक मेवाड़ा, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक निखिल मेवाड़, नगर मंत्री राहुल राजपुरोहित सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0