सोजत युवा प्रखर अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद एवं आशुभाषण प्रतियोगिता संपन्न

प्रतियोगिता में क्षेत्र के तीन महाविद्यालयों के कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत

Dec 2, 2025 - 23:28
Dec 2, 2025 - 23:31
 0  18
1 / 1

1.

सोजत। भारत विकास परिषद सोजत शाखा की ओर से राजकीय महाविद्यालय के सभाभवन में युवा प्रखर अंतरमहाविद्यालय वाद-विवाद एवं आशुभाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के संयोजक भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ युवा शक्ति को अपने विचार निडरता व विवेकपूर्ण तरीके से रखने की प्रेरणा देती हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य सुभाष नवल ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि परिषद द्वारा किया गया यह आयोजन युवाओं को बेहतर वक्ता बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्य वक्ता के रूप में प्रांतीय संयोजक संस्कार रामस्वरूप भटनागर ने कहा कि युवाओं की बौद्धिक, तार्किक एवं वैचारिक अभिव्यक्ति में निखार लाने के उद्देश्य से वाद-विवाद (पक्ष-विपक्ष) एवं आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद सार्थक है।

प्रतियोगिता में क्षेत्र के तीन महाविद्यालयों के कुल 18 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद, मां भारती एवं मां शारदे की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन एवं वंदेमातरम के साथ हुई।

वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय

“क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव जीवन के लिए वरदान है या अभिशाप” रहा, जिसमें छात्रों ने तार्किक व विवेकपूर्ण विचार प्रस्तुत किए।

परिणाम—वाद-विवाद प्रतियोगिता

पक्ष (For):

🥇 प्रथम – विवेक, राजकीय महाविद्यालय सोजत

🥈 द्वितीय – दिलीप चौधरी, वी सोच महाविद्यालय सियाट

🥉 तृतीय – नर्गिस बानो, आई माता महाविद्यालय

विपक्ष (Against):

🥇 प्रथम – रुद्राक्ष, राजकीय महाविद्यालय सोजत

🥈 द्वितीय – तनीषा, राजकीय महाविद्यालय सोजत

🥉 तृतीय – वंदना, आई माता महाविद्यालय

आशुभाषण प्रतियोगिता परिणाम

🥇 प्रथम – दीपक गहलोत, वी सोच महाविद्यालय सियाट

🥈 द्वितीय – जीनल, राजकीय महाविद्यालय सोजत

🥉 तृतीय – विवेक, राजकीय महाविद्यालय सोजत

सात प्रतिभागियों ने स्वदेशी उत्पाद, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन और नागरिक अधिकार जैसे विषयों पर प्रभावी भाषण दिए।

निर्णायक मंडल में युवा पत्रकार श्रीमती चित्रांशी रायजादा, श्रीमती आरती पालीवाल (उप आचार्य), तथा श्री दिनेश उज्जवल (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) ने प्रतिभागियों की बौद्धिक क्षमता का मूल्यांकन किया।

कवि नवनीत राय की प्रेरक कविता ने छात्रों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी चित्रांशी रायजादा ‘रुचिर’ ने संभाली। कार्यक्रम के सफल संचालन में अंकुर बलाई, ओमप्रकाश मोहिल, करणसिंह मोयल, दिनेश उज्जवल, दलवीर सिंह, बी. प्रकाश गहलोत, अजय जोशी सहित तीनों महाविद्यालयों के आचार्यों व विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat