मदन राठौड़ के जन्मदिवस पर सोजत में रक्तदान महायज्ञ, 5 महिलाओं सहित 51 युवाओं ने किया रक्तदान
रक्तदान से दिया मानवता का संदेश: सोजत में भाजपा युवा मोर्चा के शिविर में युवाओं का उत्साह चरम पर
सोजत। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सोजत राजकीय अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा के निर्देशन एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पंवार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 5 महिलाओं सहित कुल 51 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलता है, बल्कि रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि 51 यूनिट रक्तदान 51 परिवारों के लिए संकट की घड़ी में वरदान साबित होगा।
भाजपा नेता जुगल किशोर निकुम ने कहा कि “रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन का उपहार देना है।” उन्होंने युवाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और युवाओं को जनसेवा के लिए प्रेरित करते हैं।
वक्ताओं ने कहा कि अस्पतालों में समय पर रक्त की उपलब्धता कई लोगों को नया जीवन प्रदान करती है। युवाओं के उत्साह और सेवा भावना से संगठन भी मजबूत होता है तथा समाज में मानवीय मूल्यों का प्रसार होता है।
इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजेश तंवर, जिला उपाध्यक्ष नरपत राज सोलंकी, श्यामलाल गहलोत, चाड़वास मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह, मंडल महामंत्री तरुण सोलंकी, हीरालाल कांठेड़, जिला मंत्री महावीर अखावत, सोजत विधानसभा संयोजक उगमराज सांखला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रक्तदान करने वालों में नवीनेश सोलंकी, विकास सांखला, अशोक पंवार, चेतन, चिंटू, ओमप्रकाश, हर्ष, किशन गहलोत, रमेश भाटी, विनोद भाटी, गणपत बोराणा, दिनेश, सुन्दर सहित अनेक युवा शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0