एक शाम शीतला माता के नाम” विशाल भजन संध्या 7 मार्च को
सोजत। शहर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बनाने के लिए “एक शाम शीतला माता के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन 7 मार्च शनिवार को मेला का चौक शीतला माता मंदिर में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक महेश चौहान एंड पार्टी, सोजत अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे।
भजन संध्या में माता रानी के भजनों के साथ श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन को लेकर क्षेत्र के भक्तों में उत्साह है और सभी श्रद्धालुओं से भजन संध्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0