सोजत में बीसीएम टाउनशिप में 11 विला निर्माण का भूमि पूजन कल

Feb 6, 2026 - 21:37
Feb 6, 2026 - 22:02
 0  120
सोजत में बीसीएम टाउनशिप में 11 विला निर्माण का भूमि पूजन कल

सोजत शहर के विकास में एक और महत्वपूर्ण कदम के रूप में सोजत स्थित बीसीएम टाउनशिप में बीसीएस कंपनी द्वारा 11 आधुनिक विला के निर्माण को लेकर शनिवार को प्रातः 11:15 बजे भूमि पूजन समारोह का आयोजन किया जाएगा। बीसीएम  टाउनशिप में कुल 360 प्लॉट की सुव्यवस्थित कॉलोनी है, जो शहरवासियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाओं का प्रतीक बनती जा रही है।

इस भव्य आयोजन में बीसीएम ग्रुप के डायरेक्टर मगराज जैन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं आध्यात्मिक आशीर्वाद हेतु महामंडलेश्वर स्वामी चेतन गिरी महाराज विशेष रूप से समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सोजत विधायक शोभा चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, नगर पालिका चेयरमैन मंजू जुगल किशोर निकुंम, सीजीआईएफ सोसियो के ग्लोबल अध्यक्ष अनोप सिंह लखावत, पाली जिला माली समाज के अध्यक्ष ताराचंद टॉक सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेंगे 

बीसीएस कंपनी के सोजत ब्रांच मैनेजर बंकट मालवीय ने बताया की प्रस्तावित ये विला आधुनिक सुविधाओं, सुनियोजित संरचना और बेहतर जीवनशैली को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। आयोजन को लेकर कॉलोनीवासियों एवं आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

कंपनी प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Sanjay Parihar News reporter sojat