17-18 अक्टूबर को DD गार्डन में सजेगी गरबा नाइट 4.0, तैयारियां शुरू
नवरात्रि महोत्सव की धूम: गरबा, डांडिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार होगा DD गार्डन
सोजत सिटी। शहर में नवरात्रि महोत्सव को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में फिटनेस डांस स्टूडियो द्वारा आयोजित होने वाली गरबा नाइट 4.0 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन कैलाश पनुसा के नेतृत्व में 17 एवं 18 अक्टूबर को DD गार्डन, सोजत सिटी में किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार दो दिवसीय इस भव्य गरबा महोत्सव में पारंपरिक गुजराती गरबा, डांडिया रास, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और परिवारजन भाग लेंगे।
गरबा नाइट 4.0 को यादगार बनाने के लिए विशेष साउंड, लाइटिंग और मंच सज्जा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों ने सभी गरबा प्रेमियों से कार्यक्रम में शामिल होकर नवरात्रि पर्व की खुशियों को उत्साह और उल्लास के साथ मनाने का आह्वान किया है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0