विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 150 युवाओं ने लिया भाग

राष्ट्रभक्त और संस्कारवान युवा निर्माण का संकल्प, बजरंग दल ने शुरू किया शौर्य प्रशिक्षण वर्ग

Jun 13, 2026 - 19:55
Jun 13, 2026 - 19:58
 0  54
विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल का शौर्य प्रशिक्षण वर्ग शुरू, 150 युवाओं ने लिया भाग

सोजत। विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल सोजत के तत्वावधान में शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ नीलकंठ महादेव मंदिर, संतोष आश्रम में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन अवसर पर जैतारण, रायपुर, बगड़ी एवं सोजत क्षेत्र से लगभग 150 युवा शिक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख नरेन्द्र भोजक ने कहा कि राष्ट्रभक्त, संस्कारवान एवं सक्षम युवाओं के निर्माण के उद्देश्य से बजरंग दल द्वारा शौर्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। वर्ग में युवाओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। साथ ही लाठी संचालन, जूडो-कराटे, निशानेबाजी, योग, पीटी-परेड, बाधा पार करना सहित विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

प्रशिक्षण वर्ग का संचालन बजरंग दल प्रांत मिलन प्रमुख श्री गजेंद्र सांखला, जिला मंत्री श्री मांगीलाल गहलोत एवं सह मंत्री श्री मानवेन्द्र भाटी के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, कौशल विकास, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने प्रशिक्षण के प्रति उत्साह व्यक्त करते हुए राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat