मेहन्दी नगरी की महिमा टांक ने नीट योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण कर रचा सफलता का इतिहास
मेहन्दी नगरी मेहन्दी नगरी की प्रतिभाशाली छात्रा महिमा टांक ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा आयोजित नीट योग्यता परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ, जिसमें महिमा ने 168 अंक प्राप्त किए। इस उपलब्धि के साथ ही अब उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए यूजीसी छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। छात्रा की सफलता से परिजनों सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
नियमित रूप से प्रतिदिन लगभग 6 घंटे अध्ययन करने वाली महिमा टांक इससे पूर्व भी कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारने की प्रबल इच्छा रखने वाली महिमा पढ़ाई के साथ-साथ सिलाई एवं पाक कला में भी दक्ष हैं, जो उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को दर्शाता है।
अपनी सफलता को लेकर महिमा टांक ने अन्य छात्राओं को संदेश दिया कि लगातार मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
महिमा टांक की इस उल्लेखनीय सफलता पर पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, विधायक श्रीमती शोभा चौहान, पूर्व चेयरमेन श्रीमती मंजु जुगल किशोर निकुंम, पूर्व चेयरमेन मोहनलाल टांक, श्रीमती शीला टांक, श्रीमती मंजू व्यास, सम्यत राज परिहार, श्रीमती प्यारी देवी, हर्षिता परिहार, हिमांशु परिहार, अभिषेक टांक, दीपक टांक, ज्योति टांक, हिमांशु टांक एवं श्रीमती कुसुम व्यास सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
What's Your Reaction?
Like
4
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0