सोजत NH-162 पर अनियंत्रित होकर पलटा पपीता से भरा ट्रक,
सोजत थाना क्षेत्र के बागावास गांव के पास नेशनल हाईवे–162 पर एक पपीता से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक चालक ने अचानक सामने आए मवेशी को बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क पर पलट गया।
हादसे के बाद ट्रक हाईवे पर आड़ा- खड़ा हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना की सूचना मिलते ही सोजत पुलिस थाना से एएसआई भीयाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर ट्रैफिक को नियंत्रित किया और क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद हाईवे पर यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0