सवराड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 250 मरीजों की जांच, 45 ऑपरेशन हेतु चयनित

सवराड़ में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 250 मरीजों की जांच, 45 ऑपरेशन हेतु चयनित

Dec 9, 2025 - 15:38
Dec 9, 2025 - 15:42
 0  11
1 / 1

1.

सोजत रोड के समीप सवराड़ में मंगलवार को आयोजित एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 250 मरीजों की जांच की गई। सवराड प्रशासक ममता महेंद्र कुमार प्रजापत ने बताया कि सवराड नगर सेठ सुरेश ताराचंद गुंदेचा के तत्वाधान में उदयपुर के प्रसिद्ध पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न रोगों की जांच की।शिविर में पहुंचे 250 मरीजों में से 45 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया, जिसमें 20 आंखों के, 12 हड्डी रोग, 6 कान–गला तथा 7 मेडिसिन से जुड़े ऑपरेशन शामिल हैं। डॉक्टरों ने आंख, कान, नाक, टी.बी., स्त्री रोग, शिशु रोग, चर्म रोग, मनोरोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को उपचार संबंधी परामर्श दिया।चयनित मरीजों को आगे के ऑपरेशन और उपचार हेतु निःशुल्क उदयपुर ले जाया जाएगा, जहां पेसिफिक मेडिकल कॉलेज में उनका पूर्णत: मुफ्त इलाज किया जाएगा।शिविर के दौरान महेंद्र कुमार प्रजापत, देवीसिंह, महावीर सिंह, जगदीश पुरी, प्रवीण शर्मा, चुनीलाल, प्रेम सरगरा, माणकदास, ओम पुरी सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat