महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर 13 अक्टूबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटेंगे फल

रक्तदान और फल वितरण से मनाया जाएगा महेंद्र राठौड़ का जन्मदिवस, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन

Oct 12, 2026 - 15:54
 0  22
महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस पर 13 अक्टूबर को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर, मरीजों को बांटेंगे फल

सोजत। समाजसेवी एवं भामाशाह महेंद्र राठौड़ के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार, 13 अक्टूबर को टीम महेंद्र राठौड़ के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर राजकीय चिकित्सालय, सोजत में टोरमा सेंटर के पास सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजन के दौरान रक्तदान शिविर के साथ मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया है। आयोजकों का उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और समाज में मानव सेवा एवं जनकल्याण की भावना को बढ़ावा देना है।

टीम महेंद्र राठौड़ ने आमजन और युवाओं से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में प्रत्येक स्वस्थ एवं पात्र व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।

ये कार्यकर्ता जुटे तैयारियों में: रक्तदान शिविर एवं फल वितरण कार्यक्रम की तैयारियों में गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा, रवि मेवाड़ा, खुशवीर सिंह बागोल, सुनील टांक, दिनेश आसेरी, जीतू महाराज, मदन सिंह जोधा, बालकिशन उणेचा, मोहित मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, गणपत चौहान, हितेश नाथ, बुधाराम पनुसा, दीपक परिहार, राहुल मेवाड़ा, चपालाल खोरवाल, हेमंत नाथ, महेश पुरुषवाणी, चेतन मेवाड़ा सहित टीम के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं

।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Sanjay Parihar News reporter sojat